: पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने ईरान को दी धमकी?
admin Fri, Jan 26, 2024
पाकिस्तान
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने ईरान को करारा जवाब देने की धमकी दी।
जनरल मुनीर ने कहा कि जिन लोगों ने हमारे देश की पीठ पर छुरा घोंपा है, उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा।
असीम मुनीर का ये बयान ऐसे वक्त आया है, जब पाकिस्तान और ईरान के बीच तनाव अब तक के सबसे बुरे दौर में हैं।
दोनों के बीच ये तनाव तब शुरू हुआ, जब ईरान ने पाकिस्तान में बलूचिस्तान में जैश अल-अद्ल के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी।
इसके बाद पाकिस्तान ने भी ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के ठिकानों पर हवाई हमले कर दिए थे। जैश अल-अद्ल को ईरान और बीएलए को पाकिस्तान आतंकी संगठन मानते हैं।
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया है कि मुनीर ने ये बयान बुधवार को छात्रों को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने ईरान की एयरस्ट्राइक का भी जिक्र किया।
असीम मुनीर ने कहा, किसी को भी पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उन्होंने आगे कहा, आप हमारी पीठ में छुरा नहीं घोंप सकते और अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको करारा जवाब मिलेगा।
विज्ञापन