: पीएनसी इंफ्राटेक ने चलाया अभियान, वाहन चालको को किया गया जागरूक।
admin Sat, Apr 27, 2024
बीघापुर उन्नाव
पीएनसी इंफ्राटेक ने चलाया अभियान, वाहन चालको को किया गया जागरूक।
पीएनसी इंफ्राटेक लिमटेड की ओर से मनाया जा रहा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा।
राजमार्ग पर चलने वाले राहगीरों को यातायात नियमों के बारे में दी गई जानकारी।
पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा वर्ष 2024 मनाया जा रहा है।
पिछले तीन दिन से पीएनसी के कर्मचारी कैंची मोड़ , टोल प्लाजा, सिकंदरपुर कर्ण आदि स्थानों पर शिविर लगाकर वाहन स्वामियों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने का काम कर रहे है।
गुरुवार को टोल प्लाजा पर राहगीरों को रोंग साइड न चलने की अपील की गई।
साथ जो दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के चल रहे थे। उन सभी को शपथ दिलाई गई कि भविष्य में घर से निकलते ही वह हेलमेट लगाकर चलेंगे।
राहगीरों को जागरूक करते हुए उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग - 31 पर लगे साइन बोर्डों के बारे में भी अवगत कराया गया।
उन्हें बताया गया कि तेज रफ्तार की वजह से आये दिन होने वाली दुर्घटनाओ से तभी खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है, जब हम यातायात नियमों का पालन करेंगे।
रोंग साइड चलने वाले वाहन चालकों को शपथ दिलाई गई कि वह भविष्य में हाइवे के कट से होकर ही निकलेंगे। यातायात नियमों का पालन करेंगे।
इतना ही नहीं वह लोग अपने परिवार के सदस्यों को भी यातायात नियमों का पालन करने के बारे जोर देंगे।
विज्ञापन