Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर हुई हत्या में पुलिस का खुलासा

admin Sun, Sep 3, 2023

लखनऊ उत्तर प्रदेश
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के लखनऊ आवास में युवक की हत्या का मामला-
पुलिस ने किया खुलासा-
जुआ और शराब का नशा बना काल,जुए में हारने के बाद हुआ विवाद ,विनय को आरोपियों ने गोली मारी,मंत्री के बेटे की पिस्टल बरामद।
मंत्री पुत्र घटना के दौरान दिल्ली में था,पुलिस ने पुष्टि की केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आनंद आनंद में खुलासा कर दिया है पुलिस के अनुसार उसे घर में मौजूद इसके तीन अन्य दोस्त और विनय श्रीवास्तव दारू के नशे में थे और जुआ खेल रहे थे जुए में हार जीत को लेकर आपस में तकरार हुई जिसमें विनय श्रीवास्तव की हत्या कर दी गई ।
https://youtu.be/z-wTQybkCiA?si=PWNfHytP4dOQMbYu
पुलिस की यह स्टोरी कहीं ना कहीं सवाल खड़ा करती है इतनी जल्दी पुलिस ने हत्या के कारणों का  पता लगा लिया और तुरंत इसका खुलासा भी कर दिया।
वही मृतक की मां छाया का कहना है की पुलिस मंत्री जी के बेटे को बचा रही है और कहीं ना कहीं मेरे बेटे की हत्या साजिशन की गई है।
[caption id="attachment_2700" align="aligncenter" width="403"] मृतक की मां छाया[/caption]
वहीं मृतक के भाई का कहना है कि मेरे भाई ने 52 बीघा जमीन खरीदने की बात मुझे कही थी जिनकी रजिस्ट्री करने की तैयारी चल रही थी कहीं ना कहीं जमीन ना देनी पड़े  इसलिए विनय को रास्ते से हटा दिया गया है ।
[caption id="attachment_2701" align="aligncenter" width="402"] मृतक का भाई[/caption]
यह पूरी तरह से साजिशन किया गया है और पुलिस इस पूरी कहानी को छुपा रही है और जुए और नशेबाजी में हत्या को बता रही है।
सवाल यह उठता है केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर जी द्वारा पूरे देश मैं नशा मुक्ति आंदोलन चलाया जा रहा है उसके बावजूद उनके घर में नशेबाजी  है और जुआ खेला जाना कितना संदेहास्पद है ।
नवीन शर्मा ब्यूरो चीफ लखनऊ