Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

16th August 2026

BREAKING NEWS

30 अक्टूबर से गौरी में बहेगी शिवमहापुराण की रसधार

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

: काशी विश्वनाथ मंदिर में अब पुंजारी की वेश भूषा में नजर आएंगे  पुलिस कर्मी ।

admin Thu, Apr 11, 2024

वाराणसी उत्तर प्रदेश बाबा काशी विश्वनाथ 
काशी विश्वनाथ मंदिर में अब पुंजारी की वेश भूषा में नजर आएंगे  पुलिस कर्मी ।
काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में अब पुलिसकर्मियों की ड्रेस में बदलाव किया गया है।
 
यहां श्रद्धालुओं के बीच खड़े पुलिसवाले अब पुजारियों की वेशभूषा में दिखाई देंगे।
इन सुरक्षाकर्मियों के गले में रुद्राक्ष, माथे पर त्रिपुंड और गेरुआ कपड़े होंगेI
बाबा विश्वनाथ के दर्शन श्रृद्धालुओं को सुगमता से हो इसके लिए वाराणसी पुलिस ने एक अनोखा प्रयोग किया है।
मंदिर में तैनात पुलिसकर्मियों को पुजारी की ड्रेस दी गई है ताकि जब वे भीड़ को नियंत्रित करें तो लोगों को किसी प्रकार का तनाव न हो।
यही नहीं तैनात पुलिस कर्मियों को गाइड की भी ट्रेनिंग दी गई है जिससे श्रृद्धालु अगर किसी अन्य मंदिर, आरती, घाट आदि के बारे में उनसे पूछे तो वे अच्छी तरह से उन्हें गाइड कर सकें।