Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

2nd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे चित्रकूट ।स्वामी रामभद्राचार्य का लिया आशीर्वाद ।

admin Sat, Oct 28, 2023

चित्रकूट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चित्रकूट स्वामी रामभद्राचार्य जी के आश्रम पहुंचकर एक नई इबारत लिखी ।
एक अध्यात्म का जगद्गुरु और एक अध्यात्म का कर्मयोगी दोनो के मिलन ने एक दूसरे को भावविह्वल कर दिया ।
वैसे तो काफी समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कार्यक्रम चित्रकूट जाने का बन रहा था परंतु आज वह समय आ ही गया जब प्रधानमंत्री चित्रकूट पहुंचे ।
एक बात का उल्लेख करना बहुत जरूरी है अगर आज भारत की राम नगरी अयोध्या में राममंदिर बन रहा है तो इसके सूत्रधार और कर्णधार यही दोनो विभूतियां है ।
कोर्ट में भी सुनवाही के दौरान स्वामी रामभद्राचार्य जी की गवाही व बयानों को साक्ष्य के रूप में माना गया है ।
वही जब अयोध्या में संत सभा में संतो ने मंदिर निर्माण शुरू करने का बीड़ा उठाया था तो स्वामी रामभद्राचार्य जी ने ही प्रधानमंत्री मोदी के कहने पर उनके आश्वासन पर ही संतो को मनाया था ।और तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना वादा पूरा किया और राममंदिर निर्माण की पटकथा लिखी ।और कोर्ट के आदेश मंदिर निर्माण में आ रही सभी बाधाओं में विराम लग गया ।
स्वामी रामभद्राचार्य ने इस अवसर पर देश के विकास व रक्षा में बाधक कुविचार धारा से ग्रसित आतताइयों से लड़ने के लिए एक गदा भेंट किया 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि स्वामी रामभद्राचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त कर मैं धन्य हो गया ।और ये पल अविस्मरणीय रहेंगे