: पुतिन ने पीएम मोदी को दिया रूस आने का न्योता।
admin Thu, Dec 28, 2023
विदेश मंत्री जयशंकर इस समय रूस की पांच दिनों की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। पुतिन ने बड़ी गर्मजोशी के साथ जयशंकर से मुलाकात की और प्रधानमंत्री मोदी को अगले साल रूस आने का न्योता दे दिया।
इस मुलाकात के दौरान पुतिन ने जयशंकर से कहा कि हम हमारे अजीज दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से मिलना चाहते हैं।
हम चाहते हैं कि वो जल्दी ही रूस आएं। प्लीज उन्हें बताएं कि हम उन्हें यहां आमंत्रित करना चाहते हैं।
इस दौरान पुतिन ने कहा कि मैं जानता हूं कि अगला साल चुनावों के लिहाज से भारत के लिए बहुत व्यस्त रहने वाला है। अगले साल भारत में आम चुनाव हैं। हम चाहते हैं कि चुनाव में हमारे दोस्त की जीत हो।
यूक्रेन की स्थिति को लेकर पीएम मोदी को बताया था
रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने जयशंकर को ये भी बताया कि रूस और भारत का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। दूसरे साल लगातार दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ा है। इस साल कारोबार में वृद्धि पिछले साल की तुलना में अधिक रही है।
पुतिन ने कहा कि हमने यूक्रेन की मौजूदा स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को कई बार सूचित किया है। मैं जानता हूं कि वह (मोदी) इस संकट का समाधान शांतिपूर्ण ढंग से चाहते हैं। हम इस बारे में आपको अधिक जानकारी देंगे।
विज्ञापन