Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

3rd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: रतन टाटा को मिली जान से मारने की धमकी।

admin Sat, Dec 16, 2023

देश के सबसे पुराने कारोबारी घरानों में से एक टाटा ग्रुप (Tata Group) के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) को जान से मारने की धमकी मिली है।
ये धमकी एक फोन कॉल के जरिए दी गई है, जो मुंबई पुलिस के पास आया। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने अरबपति रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ा दी। अब धमकी देने वाले इस शख्स का पता लगा लिया गया है, लेकिन पुलिस ने इसे गिरफ्तार नहीं किया है।
आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं किया गया इस शख्स को गिरफ्तार?

साइरस मिस्त्री जैसा हाल करने की धमकी

Ratan Tata को जान से मारने के लिए धमकी भरा कॉल मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के पास आया था।
धमकी देने वाले ने कहा था कि रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ा दी जाए, नहीं तो उनका भी हाल साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) जैसा ही होगा।
इस कॉल के आने के बाद से मुंबई पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और जांच शुरू करते हुए रतन टाटा की सुरक्षा को बढ़ा दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम को काम सौंपा गया।
जांच के दौरान तकनीकी सहायता और टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर की मदद से इस धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने ढूंढ़ लिया है।
गौरतलब है कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति साइरस मिस्त्री का बीते साल 4 सितंबर, 2022 को एक कार दुर्घटना में निधन हो गया था।