Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 30-06-2026

अभिजीत दीपके ने बताया- मैं भूख हड़ताल पर क्यों नहीं बैठा

ड्रोन हमलों से ऊर्जा ढांचे पर असर, हालात बने चुनौतीपूर्ण

कई देशों में टूटे तापमान के रिकॉर्ड, जलवायु परिवर्तन पर बढ़ी चिंता

ट्रस्ट से जुड़े कई प्रमुख लोगों को भेजे जा सकते हैं नोटिस

: पश्चिम बंगाल को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त के मध्य मतभेद इस्तीफे का कारण।

admin Sun, Mar 10, 2024

नई दिल्ली
अरुण गोयल के इस्तीफे का कारण दो तारीखों - 5 मार्च और 8 मार्च को हुई बैठकों को माना जा रहा है।
चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का रिटायर्मेंट 2027 तक था. ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले उनके इस्तीफे से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार गत 5 मार्च को अरुण गोयल चुनाव की तैयारियों को लेकर पश्चिम बंगाल के दौरे पर गये थे।
लेकिन स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अपना दौरा छोड़कर दिल्ली लौट आये थे।
लेकिन उन्होंने 8 मार्च को केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ हुई बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ भाग लिया थाI ये बैठक चुनावों में केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों (CAPF) की तैनाती को लेकर हुई थी।
माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में अर्धसैनिक बलों की तैनाती को लेकर अरुण गोयल के मुख्य चुनाव आयुक्त से मतभेद थे।
खबर सूत्रों पर आधारित ।
 

विज्ञापन

जरूरी खबरें