: पश्चिम बंगाल मे 20 हजार करोड़ का निवेश करेंगी रिलायंस।
admin Wed, Nov 22, 2023
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने पश्चिम बंगाल में 20 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा की है।
यह निवेश अगले तीन सालों में किया जाएगा।
कोलकाता में 7वें बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट का आयोजन किया जा रहा है।
इस समिट में दुनियाभर के कारोबारी इकट्ठे हुए हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस समिट में उपस्थित थीं।
रिलायंस ने इस समिट में बंगाल में निवेश से जुड़ी बड़ी घोषणा की।
20,000 करोड़ का अतरिक्त निवेश करेगी रिलायंस
कोलकाता में चल रहे 7वें बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (Bengal Global Business Summit) में मुकेश अंबानी ने कहा, 'रिलायंस, बंगाल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
रिलायंस (Reliance) ने अब तक बंगाल में करीब 45,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
अगले तीन वर्षों में हम 20 हजार करोड़ का अतिरिक्त निवेश करेंगे।'
20 हजार करोड़ का यह निवेश टेलीकॉम, रिटेल और बायो एनर्जी सेक्टर में किया जाएगा।
अंबानी ने बताया कि हम 5G को राज्य के हर कोने तक ले जा रहे हैं।
खासकर ग्रामीण बंगाल को जोड़ा जा रहा है। बंगाल के अधिकांश हिस्सों को हमने कवर कर लिया है।
जियो का नेटवर्क राज्य में 98.8% और कोलकाता टेलीकॉम सर्कल में 100% जनसंख्या को कवर करता है।
जियो का मजबूत नेटवर्क पश्चिमी बंगाल में रोजगार के साथ बड़े पैमाने पर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और कृषि को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन