: भगवा रंग, बेहतर सुविधाएं और कई नए फीचर्स से लैस दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन।
admin Mon, Dec 18, 2023
उत्तर प्रदेश के वाराणसी और नई दिल्ली के बीच दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार), 18 दिसंबर 2023 को दोपहर 2:15 बजे इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
ये वंदे भारत भगवा रंग की है और इसमें कई नई विशेषताएं हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये भगवा रंग की दूसरी वंदे भारत ट्रेन है, जिसे रेल मंत्रालय लॉन्च करने जा रहा है। उत्तर रेलवे ने भगवा रंग की इस ट्रेन की एक तस्वीर भी साझा की है।
नए फीचर्स से लैस दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन
उत्तर रेलवे का कहना है कि इस ट्रेन में बेहतर यात्री सुविधाएं हैं, जैसे ऑनबोर्ड वाई-फाई इंफोटेनमेंट, जीपीएस-आधारित यात्री सूचना प्रणाली, आलीशान इंटीरियर, टच-फ्री सुविधाओं के साथ बायो-वैक्यूम शौचालय, विसरित एलईडी लाइटिंग, हर सीट के नीचे चार्जिंग पॉइंट, व्यक्तिगत स्पर्श-आधारित रीडिंग लाइट और रोलर ब्लाइंड।
इसमें रोगाणु-मुक्त हवा की सप्लाई के लिए यूवी लैंप के साथ बेहतर हीट वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग प्रणाली है।
विज्ञापन