Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 29-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

: साक्षी ने संन्यास ले लिया, हमने भी संन्यास ले लिया, बात खत्म...' कुश्ती संघ पर एक्शन के बाद खुलकर बोले बृजभूषण सिंह।

admin Sun, Dec 24, 2023

बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके तमाम सवालों के जवाब दिए। गोंडा में रेसलिंग चैंपियनशिप कराने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'हर फेडरेशन के लोगों ने हाथ खड़ा कर दिया कि हम इसे नहीं चला सकते है।
15-20 साल के बच्चों का भविष्य खराब ना हो इसलिए इस टूर्नामेंट को नंदनीनगर में कराने का फैसला किया गया। चार दिन में टूर्नामेंट कराना था। देश के 25 के 25 फेडरेशनों ने हाथ खड़े कर दिए और 31 दिसंबर तक यह टूर्नामेंट कराना था।

सरकार से किया ये आग्रह

उन्होंने कहा, 'हमारे पास नंदनीनगर में सारा इंफ्रास्ट्रक्चर है। सभी फेडरेशनों ने इस पर अपनी सहमति दी। अभी भी मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वो इस टूर्नामेंट को अपनी देखरेख में करा ले। मैंने 12 साल में कैसा काम किया उसका मूल्यांकन मेरा काम करेगा।
मैं कुश्ती से सन्यास ले चुका हूं. अब ये चुने हुए लोग अपना फैसला लेंगे। मेरा लोकसभा का चुनाव आ रहा है उसकी तैयारी करनी है। अब जो नई फेडरेशन आ रही है वो तय करेगी कि उसे कोर्ट जाना है या सरकार से बात करनी है।