Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

3rd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: SBI ने सुप्रीम कोर्ट की शक्ति के बाद चुनाव आयोग को सौंपी लिस्ट ।

admin Wed, Mar 13, 2024

नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आज यानी मंगलवार को इलेक्टोरल बॉन्ड का पूरा डेटा चुनाव आयोग को सौंप दिया है।
SBI ने इलेक्टोरल बॉन्ड की समयसीमा बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
एससी ने सोमवार को बैंक को फटकार लगाते हुए याचिका खारिज कर दिया।
कोर्ट ने एसबीआई को आज यानी 12 मार्च को बैंक का कामकाज खत्म होने तक चुनावी बॉन्ड का पूरा डेटा चुनाव आयोग को देने के लिए कहा था।
उसी के अनुसार एसबीआई ने मंगलवार को इलेक्टोरल बॉन्ड का पूरा डेटा शाम साढ़े पांच बजे तक भेज दिया है।
उच्चतम न्यायालय में CJI डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने चुनाव आयोग को 15 मार्च तक एसबीआई से प्राप्त डेटा को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करने का निर्देश दिया है।
अब चुनाव आयोग को 15 मार्च तक बैंक से मिले डेटा को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करना होगा।
CJI डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी.आर. गवई, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा का नाम शामिल है।
पीठ ने एसबीआई को नोटिस जारी करते हुए समय सीमा का पालन न करने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की दी थी चेतावनी ।