Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

3rd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को एक तरफा मैच में 149 रन से हराया।बांग्लादेश सेमी फाइनल से बाहर ।

admin Tue, Oct 24, 2023

मुंबई
भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप के एक मैच में आज दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को एकतरफा  मुकाबले में 149 रन से हरा दिया ।
इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  383 रनों का टारगेट बांग्लादेश को जीत के लिए  दिया  जिसके जवाब में पूरी बांग्लादेश की टीम 383 जैसे बड़े स्कोर का पीछा करते हुए 233 रनों पर सिमट गई।
इस हार के साथ बांग्लादेशी टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई है।
इस तरह अफ्रीकी टीम ने यह मुकाबला 149 रनों के अंतर से जीत लिया।
बता दें कि 383 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती  नजर आई ।
उसने 31 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए थे ।
उसके  81 रनों तक 6 विकेट गिर चुके  थे।
इसके बाद महमूदुल्लाह ने पारी को संभाला और नसुम अहमद के साथ 41 रन की पार्टनरशिप की।
महमूदुल्लाह ने शतकीय पारी खेली मगर देश को जीत नही दिला सके ।