: मथुरा में भी होगा सर्वे ।की जाएगी विडियोग्राफी ।उच्च न्यायालय ने दिया आदेश
admin Mon, Aug 29, 2022
उच्च न्यायालय ने काशी के बाद अब मथुरा का भी सर्वे कराने का आदेश दिया है
सर्वे में पूरे मंदिर क्षेत्र की फोटोग्राफी भी की जाएगी।जिससे मिले प्रमाणों को इकट्ठा किया जायेगा।
ज्ञानवापी मस्जिद की तरह अब मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में भी वीडियोग्राफी सर्वे होगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया।
मुख्य पक्षकार मनीष यादव की याचिका पर न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की बेंच ने यह आदेश दिए हैं. जिला अदालत को चार महीनों के भीतर वीडियोग्राफी सर्वे की कार्यवाही पूरी कर रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल करना होगा ।
एक वरिष्ठ अधिवक्ता को कमिश्नर और दो अधिवक्ताओं को सहायक कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया जाएगा।सर्वे के दौरान वादी और प्रतिवादी के साथ सक्षम अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
गौरतलब है कि बीते वर्ष शाही ईदगाह मस्जिद के विवादित परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराने की मांग को लेकर जिला अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था । यह प्रार्थना पत्र मनीष यादव ने दाखिल किया था।
जिला अदालत में सुनवाई में देरी होने के चलते वादी ने बीते दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट में हस्तक्षेप करने की अर्जी डाली थी।जिसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा जिला न्यायालय को चार महीने में सुनवाई पूरी कर उसे निस्तारित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन