: महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा जिलाधिकारी गौरांग राठी की उपस्थिति में मनाया गया 33 कन्याओं का जन्मोत्सव कार्यक्रम ।
admin Mon, Aug 5, 2024
उन्नाव
जिला अस्पताल में महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओं-बेटी पढाओे अभियान के अन्तर्गत जिला महिला चिकित्सालय, उन्नाव में जिलाधिकारी गौरांग राठी द्वारा जिला महिला चिकित्सालय के सभागार में 33 नवजात बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया।
[video width="1280" height="720" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/08/VID-20240805-WA0030.mp4"][/video]इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नवजात बच्चियों की माताओं को बेबी किट एवं मिष्ठान का वितरण किया गया।
[video width="1280" height="720" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/08/VID-20240805-WA0029.mp4"][/video]इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा माताओं एवं नवजात बच्चियों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की गयी।
[video width="1280" height="720" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/08/VID-20240805-WA0031.mp4"][/video]बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सत्य प्रकाश, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 नरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा0 फौजिया अन्जूम, जिला महिला चिकित्सालय जनपद स्तरीय अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।अभिषेक मिश्रा ब्यूरो चीफ उन्नाव
विज्ञापन