Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

2nd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: भाजपा के दो बड़े दिग्गजों का घमासान अब रोड पर ।

admin Thu, Apr 11, 2024

मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेता संगीत सोम और मुजफ्फरनगर से कैंडिडेट संजीव बालियान के बीच टकराव खुलकर सामने आ रहा है।
जिसको देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि पश्चिमी यूपी में अब BJP को खासा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
एक तरफ जहां राजपूतों की नाराजगी है, तो दूसरी तरफ यहां के दो बड़े नेता आमने-सामने आ गए हैं।
एक हैं मुजफ्फरनगर से सांसद संजीव बालियान तो दूसरे हैं सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम।
सोम के इलाके में जब भी बालियान प्रचार को जाते है उनका हिंसक विरोध होता है। ऐसे में ये गुटबाजी बीजेपी को भारी पड़ रही है। इन दोनों के बीच सुलह समझौते की कोशिश भी अब तक नाकाम साबित हुई है।
दरअसल, पूर्व विधायक संगीत सोम ने सांसद और मुजफ्फरनगर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी संजीव बालियान पर हमला बोला है।
हालाँकि उन्होंने ये जरूर बोला कि पूरे देश में बीजेपी की लहर है मगर जब उनसे उन्हीं के पार्टी के नेता संजीव बालियान को लेकर सवाल किया गया तो वो हमलावर नजर आए।
उन्होंने कहा कि, “संजीव बालियान से पूछो उनका इतना विरोध क्यों हो रहा है ? दस साल से सांसद हैं वो बताएंगे न उनका विरोध क्यों हो रहा है। ठाकुर चौबीसी जहां लाख वोट हैं वो अच्छी जगह वोट करेगा।”
हालांकि अपनी बातचीत में उन्होंने बार-बार कहा कि भारत में भारतीय जनता पार्टी 400 से ज्यादा सीट पाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने जो नारा दिया है वो भी पूरा हो रहा है। इस बीच जब उनसे पूछा गया कि आने वाले समय में वो खुद को किस रोल में देखते हैं तो उन्होंने कहा, “मैं BJP कार्यकर्ता हूं और आगे भी मै इसी हैसियत से काम करता रहूंगा।”