: वायुसेना की और बढ़ेगी ताकत, 97 तेजस फाइटर जेट और 150 प्रचंड हेलीकॉप्टर की खरीद को मंजूरी।
admin Thu, Nov 30, 2023
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व वाली डिफेंस एक्वीजिशन काउंसिल (DAC) ने भारतीय सेनाओं की ताकत बढ़ाने के लिए कुछ खास फैसले लिए हैं।
कुछ नए हथियारों की खरीद-फरोख्त की मंजूरी दे दी है। अब भारतीय सेनाओं का पावर बूस्ट होने वाला है। चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर दुश्मन की हालत खराब होने वाली है।
आज यानी 30 नवंबर 2023 की डीएसी बैठक में 97 Tejas Mk1A फाइटर जेट्स, 156 प्रचंड फाइटर हेलिकॉप्टर, तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर, 84 Su-30 का अपग्रेडेशन, 5.56x45 कार्बाइन, 200 माउंटेग गन सिस्टम, 400 टोड आर्टिलरी गन सिस्टम और मीडियम रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल को खरीदने की अनुमति मिल गई है।
अगर इन हथियारों, जेट विमानों, हमलावर हेलिकॉप्टरों, एयरक्राफ्ट कैरियर सेनाओं में शामिल होते हैं, तो इसमें कोई शक नहीं कि भारतीय सेनाएं और ज्यादा ताकतवर हो जाएंगी. खास बात ये है कि इनमें से ज्यादातर हथियार स्वदेशी हैं। या उन्हें स्वदेशी तरीके से ही विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन