Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

2nd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: लाहौल-मनाली रोड पर लगा जाम तो ड्राइवर ने नदी में उतार दी Thar

admin Tue, Dec 26, 2023

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर कोई हैरान है। दरअसल, यहां एक पर्यटक महिंद्रा Thar गाड़ी को लेकर चंद्रा नदी में उतर गया।
नदी में ही उसने गाड़ी चलाई। लेकिन उसे ऐसा करना भारी पड़ गया। हिमाचल पुलिस ने उस टूरिस्ट का चालान काटा है।
बता दें, नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए लोग बड़ी संख्या में हिल स्टेशनों पर पहुंच रहें हैं। जिस वजह से सड़कों पर गाड़ियों की कतारें लग गईं हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों में रोहतांग में लगभग 55,000 वाहन अटल सुरंग को पार करके गुजरे हैं।
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, लाहौल जिले के एसपी मयंक चौधरी ने वायरल वीडियो पर कहा, “हाल ही में, एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक थार जिला लाहौल-स्पीति में चंद्रा नदी को पार कर रही है। उक्त वाहन का मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत चालान काटा गया है। भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध न करे, इसके लिए जिला पुलिस ने उक्त स्थान पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया हैं।
कुल्लू जिले में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की वजह से लाहौल-मनाली मार्ग पर कई स्थानों पर भारी ट्रैफिक जाम हो रहा है। तभी एक टूरिस्ट ने जाम से निजात पाने के लिए अपनी महिंद्रा थार को चंद्रा नदी में उतार दिया।
फिर नदी पर ही कार चलाते हुए दूसरे प्वाइंट पर जा पहुंचा। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो उन्होंने इस पर एक्शन लेते हुए Thar चलाने वाले उस टूरिस्ट का चालान काट दिया..