Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

3rd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: हत्या के दोषी Kenneth Eugene Smith को Nitrogen Gas से ऐसे दी गई सजा-ए-मौत।

admin Sat, Jan 27, 2024

अमेरिका

अमेरिका के रहनेवाले कत्ल के मुजरिम केनेथ इयूजीन स्मिथ को अलबामा में गुरुवार की शाम नाइट्रोजन गैस के जरिए सजा-ए-मौत दे दी गई। भारतीय समय के हिसाब से उसकी मौत शुक्रवार की सुबह हुई।

इसके बाद नाइट्रोजन गैस मास्क से किसी को से मारने वाला दुनिया का पहला और इकलौता देश अमेरिका बन गया।

खास बात ये थी कि 58 साल के केनेथ इयूजीन स्मिथ को पहले भी सज़ा-ए-मौत देने की कोशिश की गई थी, लेकिन तब वो बच गया था।

35 साल बाद मिली सजा

दरअसल, 35 साल पहले एक अमेरिकी महिला का कत्ल हुआ था। जिसे स्मिथ ने सुपारी लेकर अंजाम दिया था।

इस वारदात को अब 35 बरस का वक़्त गुज़र चुका है. अब जाकर स्मिथ को उसके किए की सजा मिली है, वो भी बिल्कुल अलग अंदाज में।

इससे पहले साल साल 2022 में उसे ज़हर वाले इंजेक्शन से मारने की कोशिश की गई थी, लेकिन तब डेथ सेल में डॉक्टर उसकी नस का ही पता नहीं लगा सके थे और कई बार इंजेक्शन लगाने की कोशिश के बावजूद उसकी जान बच गई थी।