: कूदता-फांदता युवक, धुआं-धुआं सदन और हड़बड़ाकर भागते सांसद... रोंगटे खड़े कर देने वाला है लोकसभा का ये मंजर।
admin Wed, Dec 13, 2023
संसद में शीतकालीन सत्र दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। सत्र की कार्यवाही के दौरान अचानक से दो युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर विजिटर गैलरी से कूद गए और सांसदों की सीट तक जा पहुंचे।
इस बीच इन युवकों ने स्प्रे का इस्तेमाल किया और नारेबाजी भी की। इससे अचानक से अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल युवकों को पकड़ लिया गया है और कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन