: लेखपाल को बीघापुर तहसील में घुसकर मारने की धमकी ,fir दर्ज
admin Tue, Sep 13, 2022
बीघापुर उन्नाव
तहसील बीघापुर के लेखपाल को किसान ने दी तहसील में घुस कर मारने की धमकी।
जनपद उन्नाव तहसील बीघापुर में तैनात लेखपाल सन्तोष साहू ने थाना प्रभारी को दिये गये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उन्होने किसान सम्मान निधि के भूमि सत्यापन के लिये अलीपुर निवासी कपिल सिंह को फोन किया और उनसे भूमि संबंधी जानकारी मांगी परन्तु कपिल सिंह ने जानकारी देने के बजाय उनको जातिसूचक शब्दों के साथ साथ बहुत गालियां दी और उनसे यह भी कहा की तुमको तहसील बीघापुर में घुसकर मजिस्ट्रेट के सामने मारेंगे।और तहसीलदार के सामने भी मारेंगे।तुम्हारी लेखपाली ठीक हो जाएगी ।
https://youtu.be/-LRtzDcByjAलेखपाल सन्तोष साहू ने उप जिलाधिकारी बीघापुर और थानाप्रभारी बारासगवर को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्यवाही किये जाने की माँग की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरु कर दी है।
मामले मे तहसील।बीघापुर के लेखपाल संघ के अध्यक्ष सुजीत सिंह ने कहा की इस तरह अगर लेखापालों के ब्यवहार होगा तो लेखपालों का काम करना मुश्किल हो जायेगा ।यदि आरोपी पर कड़ी कार्यवाही नहीं हुई तो लेखपाल संघ आँदोलन करेगा।
विज्ञापन