: राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रभारी जनपद न्यायधीश उन्नाव अल्पना सक्सेना द्वारा एलoईoडीo प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
admin Sat, Mar 2, 2024
उन्नाव उत्तर प्रदेश,
दिनांक- 09.03.2024 को सुनिश्चित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु माननीया प्रभारी जनपद न्यायाधीश, उन्नाव श्रीमती अल्पना सक्सेना महोदया द्वारा जनपद न्यायालय परिसर, उन्नाव से एल०ई०डी० प्रचार वाहन प्रचार वाहन रवाना किया
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ, के निर्देशों के अनुपालन में दिनांक- 09.03.2024 को सुनिश्चित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु माननीया प्रभारी जनपद न्यायाधीश, उन्नाव श्रीमती अल्पना सक्सेना महोदया द्वारा आज दिनांक- 01.03.2024 को जनपद न्यायालय परिसर, उन्नाव से एल०ई०डी० प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया|
अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव श्री मनीष निगम ने बताया कि उक्त प्रचार वाहन जनपद न्यायालय परिसर से बड़ा चौराहा होते हुए, शहर के प्रमुख मार्गों से होकर सार्वजानिक स्थलों से होते हुए तहसीलों,रेलवे स्टेशन,बस अड्डा तक जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर जिला न्यायालय के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, पुलिसकर्मी, पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहें|
विज्ञापन