Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

4th October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: जापान में तेज भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, डेंजर लेवल पर पहुंचा समुद्र का जलस्तर।

admin Mon, Jan 1, 2024

जापान की धरती एक बार फिर भीषण भूकंप से दहली है। वहां 7.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। भूकंप के बाद समुद्र का जलस्तर डेंजर लेवल तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं लोगों से घर खाली करने की तक अपील की गई है।
जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक शक्तिशाली भूकंप के झटके पश्चिमी जापान के इशिकावा प्रांत में महसूस किए गए। जापान के एनएचके ब्रॉडकास्टर ने बताया कि जापान सागर तट के साथ निगाटा, टोयामा, यामागाटा, फुकुई और ह्योगो प्रान्त में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग से जुड़े जापानी अधिकारियों के मुताबिक सुनामी के कारण समुद्र की लहरें 5 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं। इसलिए लोगों से जितनी जल्दी हो सके ऊंची भूमि या पास की किसी बिल्डिंग की चोटी पर भागने का आग्रह किया गया है।