: सिपाही भर्ती परीक्षा देने निकले दो सगे भाइयों की हुई मौत।
admin Sat, Feb 17, 2024
बिजनौर
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने घर से निकले दो सगे भाइयों का वर्दी पहनने का सपना अधूरा रह गया।
नूरपुर थानाक्षेत्र से आज परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र शिवाला कलां के गांव मुरहाट निवासी दो सगे भाई कुलवंत (25) व बिटटू (19) पुत्रगण मलूक सिंह शनिवार की रात करीब दो बजे बाइक से धामपुर नूरपुर की ओर आ रहे थे।
जैसे ही वह गांव ढेला अहीर के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की घटनास्थल पर, मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन