Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: अंडर 12 अर्जुन क्रिकेट लीग का आयोजन

admin Sun, Jul 23, 2023

लखनऊ उत्तर प्रदेश
U12-अर्जुन क्रिकेट लीग सीजन  1 का  फाइनल
राजशील महिला कल्याण समिति के प्रांगण में मेगा ट्रेंड क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित U-12 अर्जुन क्रिकेट के लीग सीज़न 1 का फाइनल मैच एस0ए0एस हुण्डई और द बिल्लीएनईआर वुल्फ क्रिकेट क्लब के बीच हुआ जिसमे एस0ए0एस हुण्डई ने द बिल्लीएनईआर वुल्फ क्रिकेट क्लब को 40 रन से हरा दिया ।
[video width="160" height="92" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2023/07/Video_2023_07_23_13_35_16.mp4"][/video]  
फाइनल मैच मैं पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एस0ए0एस हुण्डई ने अपने निर्धारित २० मैं ७ विकर खो कर १३७ रन बनाये लक्ष्य का पीछा करते हुए बिल्लीएनईआर वुल्फ क्रिकेट क्लब की टीम अपने ९ विकेट खो कर सिर्फ ९७ रन ही बना सकी । फाइनल मैच का उद्धघाटन रंगा रंग सांस्कृतिक प्रोग्राम से शुरू हुआ जिसमे राघव डांस अकादमी के बच्चो ने गणेश वंदना पे प्रस्तुति दी । फाइनल में आये सेलिब्रिटी इंडियान आइडल फेम मो0 इमरान ने संदेशे आते है, हर घडी बदल रही, गुलाबी आंखे जैसे गाने गए कर ने अपनी मधुर आवाज़ का जादू बिखेरा । फाइनल मैच में मन ऑफ़ द मैच मो० ताबिश अहमद, बेस्ट बॉलर ऑफ़ टूर्नामेंट वारिस अली, बेस्ट बैट्समैन ऑफ़ टूर्नामेंट प्रबलजीत यादव, बेस्ट विकेट कीपर ऑफ़ द टूर्नामेंट काव्यांश सिंह, मन ऑफ़ द टूर्नामेंट उत्कर्ष द्रिवेदी और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ थे टूर्नामेंट शिवम् बरी रहे ।
अर्जुन क्रिकेट अकादमी के द्वारा टूर्नमेंट के स्पोंसर्स चन्दन हॉस्पिटल, मेडिक्स हॉस्पिटल, v4U हुण्डई, एस0ए0एस हुण्डईस पकडिल्यू होटल आर्गेनिक ४ यू को पुष्प गुच्छ और मोमेंटो दे कर मम्मनित किया और आभार व्यक्त किय। टूर्नामेंट मैं डॉ विकास शुक्ल डॉ नवीन चंद्र, नवल कप्तान आसिफ खान, नवल कप्तान के0 पी0 सिंह, श्री ऐन0 के0 शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष), श्री अश्वनी जैस्वाल (सार्थक वेलफेयर), अभिषेक मिश्रा, रजनीश सिन्हा, जीतेन्द्र सिंह, अनस सिद्दीकी, जसमीत सिंह,फ़राज़ अहमद, दीपेश चौहान, आदि लोगो को गेस्ट ऑफ़ हॉनर से सम्मानित किया गय। फाइनल मैच में मुख्या अतिथियों में अंडर १९ कप्तान और आईपीएल प्लेयर रविकांत शुक्ल, उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी और आईपीएल प्लेयर शलभ श्रीवास्तव, मेगाट्रेंड के मालिक हसीन खान और राजशील महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती ऋचा सिंह मौजूद रही। सभी अतिथियों ने इस सफल क्रिकेट टूर्नामेंट को करवाने के लिए दीपक त्रिपाठी और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाये दी और आगे भी इस तरह के टूर्नामेंट आयोजित कराने में पूरी मदद करने का आश्वासन दिया।
नवीन शर्मा ब्यूरो चीफ लखनऊ