Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: राजशील महिला कल्याण समिति द्वारा अर्जुन क्रिकेट अकादमी में अंडर १६ सीरीज का आयोजन

admin Sat, Jul 29, 2023

लखनऊ उत्तर प्रदेश

यस यस  क्रिकेट क्लब रायबरेली की धमाकेदार जीत

राजशील महिला कल्याण समिति द्वारा अर्जुन क्रिकेट अकादमी के प्रांगण  में आयोजित अंडर १६ मेडिक्स हॉस्पिटल क्रिकेट सीरीज फे फाइनल मैच में ऐस ऐस क्रिकेट क्लब रायबरेली ने स्टार क्रिकेट अकादमी जगदीशपुर को १० विकेट से हरा कर ट्रॉफी पे कब्ज़ा किया।
[video width="640" height="368" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2023/07/WhatsApp-Video-2023-07-29-at-2.48.44-PM-1.mp4"][/video]
पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार क्रिकेट अकादमी जगदीशपुर की शुरुआत बहुत ही ख़राब हुई उनका पहला विकेट मोहम्मद के रूप में मात्र ६ रन पे गिर गया फिर एक तरफ से विकेटों की झड़ी लग गयी मगर एक छोर से अभिषेक तिवारी खड़े रहे जिन्होंने ८ चौको और १ छके की मदद से ४६ गेंदों में ५२ रन की शानदार पारी खेली कुछ समय के लिए उनका साथ प्रशांत कौशल जिन्होंने ४ चौको की मदद से १४ गेंदों पर १८ रन बना कर दिया मगर टीम की पूरी पारी २३ ओवर में सभी विकेट खो कर ११२ रन बना सकी ।
जवाब मे खेलने उतरी ऐस ऐस क्रिकेट क्लब रायबरेली ने बिना कोई विकेट खोये लक्ष कर लिया। मुख्य अतिथि के रूप में आये मेडिकस हॉस्पिटल के ओनर डॉ रोहित भदौरिए ने बच्चो को पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट दिए और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मेडिक्स हॉस्पिटल के ऑनर डॉ रोहित भदौरिए अर्जुन क्रिकेट अकादमी के कोच श्री दीपक त्रिपाठी आदि मौजूद थे
नवीन शर्मा (ब्यूरो चीफ ) लखनऊ