: उन्नाव पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की ली गयी सलामी तथा परेड का किया गया निरीक्षण
admin Fri, Jun 14, 2024
उन्नाव उत्तर प्रदेश
उन्नाव पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की ली गयी सलामी तथा परेड का निरीक्षण किया गया।

आज दिनांक 14.06.2024 को पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव, सिद्धार्थ शंकर मीना द्वारा पुलिस लाईन्स ग्राउंड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया।
[video width="848" height="392" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/06/VID-20240614-WA0048.mp4"][/video]परेड में क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती सोनम सिंह, क्षेत्राधिकारी सफीपुर श्री ऋषिकांत शुक्ला एवं पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों एवं थानों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए।
[video width="848" height="392" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/06/VID-20240614-WA0040.mp4"][/video]निरीक्षण के पश्चात महोदय द्वारा परेड में शामिल हुए अधि0/कर्मचारीगणों से विभिन्न प्रकार के शस्त्रों की हैंडलिंग के समय बरती जाने वाली सावधानियों व दंगा नियंत्रण उपकरणों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर, क्वार्टर गार्द,भोजनालय, जिला प्रशिक्षण इकाई,गेस्ट हाउस आदि का निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उन्नाव श्री अब्दुल रशीद को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद उन्नाव से TV भारतवर्ष न्यूज़ नेटवर्क के लिए एडिटर श्री मुनेश शुक्ला जी के साथ ब्यूरो अभिषेक मिश्रा की एक रिपोर्ट!!!
विज्ञापन