: उन्नाव के आईपीएस राजीव दीक्षित पुलिस पदक से सम्मानित होंगे।
admin Wed, Aug 14, 2024
उन्नाव
आईपीएस राजीव दीक्षित पुलिस पदक से सम्मानित होंगे।
आईपीएस डाॅ राजीव दीक्षित को सराहनीय सेवा के लिए भारत सरकार द्वारा पुलिस पदक से नवाजा जाएगा।
इसकी घोषणा बुधवार को हुई।
बीघापुर क्षेत्र के मगरायर ग्राम के निवासी राजीव दीक्षित वर्तमान में आर्थिक अनुसंधान अपराध शाखा मेरठ में बतौर पुलिस अधीक्षक तैनात हैं।
वह रायबरेली समेत कई जनपदों में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में भी तैनात रहे। आईपीएस बनने के पूर्व सेंट्रल नोएडा के एडीसीपी, (क्राइम) गौतमबुद्धनगर व पुलिस आयुक्त के स्टाफ आफिसर रह चुके हैं।
वह गौतमबुद्धनगर में रहने के दौरान पदोन्नत होकर आइपीएस और यहीं से मेरठ ईओडब्यू के एसपी बने।
वहीं उन्नाव जनपद के बिहार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रहे शिव प्रकाश पांडेय को भी उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं सराहनीय सेवा सम्मान के लिए चुना गया है ।
उन्हें यह सम्मान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा दिया जाएगा ।
विज्ञापन