Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

3rd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: UP राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित,भाजपा के 8 प्रत्याशी जीते ,सपा के 2 प्रत्याशी जीते ।।

admin Tue, Feb 27, 2024

UP राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित।

भाजपा के आठ उम्मीदवार विजेता घोषित।

सपा के दो उम्मीदवार विजयी

सपा के 7 विधायकों ने किया क्रॉस वोटिंग

सपा के बागी विधायकों ने भाजपा उम्मीदवारों को दिया समर्थन

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर हुए चुनाव का रिजल्ट जारी हो गया है. इस चुनाव में बीजेपी ने आठ और सपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है. इसमें सबसे अधिक वोट सपा उम्मीदवार जया बच्चन को 41 मिले हैं. इसके साथ ही सपा के दूसरे उम्मीदवार रामजी लाल सुमन को 40 वोट मिले हैं. वहीं बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ को 29 वोट मिले हैं, जिनकी दूसरी वरीयता के आधार पर जीत हुई है।
जानें किसे मिला कितना वोट?
बीजेपी के संजय सेठ और आरपीएन सिंह को छोड़कर सभी को 38 वोट मिले हैं और आरपीएन सिंह को 37 वोट मिले हैं. राज्यसभा के 6 उम्मीदवारों ने 38 मत प्राप्त किए. बीजेपी के अमरपाल मौर्य को 38, तेजवीर सिंह को 38, नवीन जैन को 38, साधना सिंह को 38, डॉ सुधांशु त्रिवेदी को 38 और संगीता बलवंत को 38 वोट मिले. बीजेपी के कुल छह प्रत्याशियों ने 38 मत प्राप्त किए. सपा के एक भी उम्मीदवार को 39 वोट नहीं मिला।