: सुमेरपुर में 23 अक्तूबर को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन
admin Thu, Oct 19, 2023
सुमेरपुर उन्नाव
सुमेरपुर में सजेगी गीत-गजल की महफिल, हास्य व्यंग की हाेगी बाैछार।
23 अक्टूबर काे सुमेरपुर में आयाेजित विराट कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि कवियत्रियां देंगी प्रस्तुति।
तहसील बीघापुर क्षेत्र के सुमेरपुर स्थित पंडित शिवराज बली रामशंकर इंटर कॉलेज में आश्विन शुक्ल पक्ष नवमी 23 अक्टूबर दिन साेमवार काे गीत गजलों की महफिल सजेगी।
सुमेरपुर वासी विराट कवि सम्मेलन आयाेजित कर रहे हैं।
कवि सम्मेलन के इस मंच पर गीत गजल, व्यंग, हास्य, प्रेम और श्रंगार रस के साथ काैमी एकता की बाते हाेंगी।
अपनी रचनाओं से कवि सामाजिक कुरीतियों पर वार करेंगे ताे ओज के कवि जाेश भरेंगे।
23 अक्टूबर की रात दिलाे में सुनहरी यादों की किताब का यादगार पन्ना बन जायेगी।
इस खूबसूरत शाम में जहां भावनाओं की लहर चलेगी और हंसी की नाव बहेगी वहीं व्यंग के तीर भी चलेंगे जो सीधे दिल में उतरेंगे
। कवि सम्मेलन में हाथरस से पदम अलबेला, छतरपुर से अभिराय पाठक, नोएडा से मनवीर मधुर, भाेपाल से दीपक दनादन, कानपुर से हेमंत पाण्डेय, राजस्थान से सपना साेनी, रजनी श्रीवास्तव नई दिल्ली, समीर शुक्ल फतेहपुर, अभिषेक आजारिया भाेपाल, डां अर्पित बाजपेई कानपुर, सुरेश फक्कड उन्नाव, कमलेश शुक्ल उन्नाव,अनुभव अज्ञानी उन्नाव अपनी रचनाओं से तालियां बटाेरेंगे। कवि सम्मेलन में कई जनप्रतिनिधि समेत, बडी संख्या में क्षेत्रीय लाेग शामिल हाेंगे।
विज्ञापन