Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

4th October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री तो दो नेता बनेंगे डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़ में रमन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

admin Sun, Dec 10, 2023

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद अब दो डिप्टी सीएम के नाम भी सामने आ गए हैं। अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को विधानसभा स्पीकर की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ऐलान होने के बाद राज्यपाल से मिलने पहुंचे।
तस्वीरों में उनके साथ अरुण साव को भी देखा जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने विधायक दल की बैठक के दौरान विष्णुदेव साय के नाम की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से आते हैं। राज्य में आदिवासी समुराय की आबादी सबसे अधिक है और साय इसी समुदाय हैं।
विष्णुदेव साय 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं।