: चेन्नई एयरपोर्ट के रनवे पर भरा पानी।
admin Mon, Dec 4, 2023
आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के तटीय इलाकों में आसमान में काले बादलों का घेरा है।
कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश तो बीते 3-4 दिन से हो रही है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आज और कल का दिन तूफान मिचौंग के चलते काफी भारी रहने वाला है, लिहाजा सरकार और प्रशासन अलर्ट है। आम लोगों को भी सावधान रहने और एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
तूफान के असर से चेन्नई के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश हो रही है।
मूसलाधार बारिश के कारण चेन्नई एयरपोर्ट के रवने एवं सबवे सब पानी-पानी हो गए हैं। जिसके चलते फ्लाइट्स प्रभावित हैं।
IMD के मुताबिक, उत्तरी तमिलनाडु के कई जिलों में आज भी भारी बारिश होने की संभावना है इसलिए आम लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।
आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन एजेंसी ने खुलासा किया कि चक्रवात मिचौंग 13 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन