: कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने क्या कहा?
admin Sun, Feb 18, 2024
भोपाल
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, "अभी मेरी कमलनाथ जी से बात हुई है, उन्होंने कहा कि जीतू मीडिया में जो ये बातें आ रही हैं ये भ्रम है।
मैं कांग्रेसी था, हूं और रहूंगा...लोकतंत्र में हार जीत होती रहती है।
हर परिस्थिति में उन्होंने दृढ़ता से कांग्रेस के विचार के साथ अपना जीवन जीया है और आगे भी कांग्रेस के विचार के साथ अंतिम सांस तक जीवन जीएंगे। ये उनकी खुद की भावना है जो उन्होंने मुझसे कहा है...।"
विज्ञापन