Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

2nd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: अष्टधातु मूर्ति चोरी का खुलासा न होने पर सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के सामने पीड़ित ने किया आत्मदाह का असफल प्रयास ।

admin Sat, Dec 16, 2023

पुरवा उन्नाव 
जनपद उन्नाव के तहसील पुरवा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची जिलाधिकारी के सामने चोरी की घटना का खुलासा न होने मंदिर प्रबंधक  ने किया आत्मदाह का असफल प्रयास।
छह माह पहले मंदिर से चोरी हुई थी अष्टधातु की दो मूर्ति, पुरवा थानेदार देते रहे आश्वासन।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में  मौजूद एसपी ने मामले को  संज्ञान में लेते हुए तुरंत विवेचना  अधिकारी को  बदला।
पुलिस अधीक्षक ने तकाल दिए मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश।
आज  सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्रम में  पुरवा तहसील में डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी सिद्धार्थ शंकर फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे तभी इसी बीच छह माह से चोरी की घटना का खुलासा न होने से परेशान एक मंदिर प्रबंधक  पीड़ित तहसील परिसर में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचा।
जिसकी भनक जैसे ही प्रशासन को लगी तुरंत पुलिस हरकत में आई और और आत्मदाह का प्रयास करने की भनक लगते ही मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
पीड़ित युवक पुरवा  कोतवाली क्षेत्र के त्रिपुरारपुर गांव का रहने वाला है । 
पीड़ित भीम शंकर त्रिपाठी ने  तहसील सभागार पहुंचकर  आत्मदाह का प्रयास करने जा ही रहे थे कि तहसील सभागार में मौजूद पुलिसकर्मियों और अफसरों में हड़कंप मच गया।
https://youtu.be/40e02Deh3J0?si=jEuKUTl_QVZ81y1t
पीड़ित भीमशंकर त्रिपाठी ने बताया कि 6 माह पूर्व अष्टधातु की दो मूर्ति चोरी हुई थी।उसके बाद से लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं।
सिर्फ झूठी सांत्वना दी जा रही है।आज समाधान दिवस में गया था मैं परेशान होकर सोच लिया हूं कि ऐसे में रहना ठीक नहीं है क्योंकि जब घर पर भगवान ही ना रहे तो क्या मतलब है।
हमारे पूर्वजों से लेकर अब तक मंदिर रहा है हर सुख दुख में हम लोग भगवान को मानते हैं।
लेकिन आज उस मंदिर में भगवान ही नहीं है। एक पुलिस का सहारा था लेकिन पुलिस  हमें ही  परेशान कर रही है। एक दो संदिग्धों को पकड़ कर लाये तो उनको बता देते हैं।
जिससे हमारी दुश्मनी बढ़ जाती है घटना का खुलासा नहीं हुआ है। जांच के नाम पर सिर्फ कागजी कार्रवाई चल रही है। इससे परेशान होकर आज मैंने निर्णय लिया था कि समाधान दिवस में डीएम के सामने आत्मदाह कर लूंगा
जिन मूर्तियों की सुरक्षा हम ना कर पाए उस जीवन को जीना बेकार है। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने हमारा बैग छीन लिया जिसमें जरूरी कागजात थे और एक बोतल ज्वलनशील पदार्थ था।एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने मामले का संज्ञान लेकर चोरी की विवेचना कर रहे विवेचक से दूसरे विवेचक को जांच दिया और घटना का खुलासा कराने की बात कही है।