Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

4th October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: शिवसेना में क्यों शामिल हुए मिलिंद देवड़ा।

admin Mon, Jan 15, 2024

पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा रविवार को शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए हैं। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए हैं।
इस दौरान शिंदे ने उन्हें भगवा झडा भी भेंट किया।
मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना में शामिल होने के बाद कहा कि यह मेरे लिए बहुत भावुक दिन है।
मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एकनाथ शिंदे जी के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने के लिए कांग्रेस के साथ अपने 55 सालों के साथ को छोड़ दूंगा।
शिवसेना जॉइन करने के बाद मिलिंद देवड़ा ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने तफसील से अपने कांग्रेस छोड़ने के कारणों को बताया है।

मतदाताओं को संबोधित लिखी चिट्ठी

देवड़ा ने सीधे तौर पर मतदाताओं को संबोधित करते हुए चिट्ठी लिखी है और उसे X पर पोस्ट किया है।
इस चिट्ठी में देवड़ा ने कहा कि, '2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद, मैंने हमेशा बड़े सुधारों और जवाबदेही की बात की।
2019 के चुनाव में हमारी पार्टी की हार के लिए मैंने मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, भले ही मुझे चुनाव से सिर्फ एक महीने पहले ही इस पद पर नियुक्त किया गया था। मेरा मानना था कि अगर मैं त्याग कर सकता हूं, तो मुझे इसे मांगने का भी अधिकार है।