: Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 5g फोन।
admin Sat, Dec 16, 2023
नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Redmi 13C 5G की आज पहली सेल है। कंपनी ने इस फोन को Redmi 13C 4G वेरिएंट के साथ लॉन्च किया था।
ये कंपनी की C-सीरीज का पहला फोन है, जो 5G चिपसेट के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है।
इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली LCD स्क्रीन दी गई है, जो Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन के साथ आती है।
स्मार्टफोन में 50MP के मेन लेंस वाला डुअर रियर कैमरा सेटअप और 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की खास बातें।
Redmi 13C 5G की कीमत
रेडमी के इस फोन की आज पहली सेल है. ये फोन Amazon.in और mi.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
इसकी सेल 16 दिसंबर यानी आज दोपहर 12 बजे होगी। Redmi 13C 5G तीन कॉन्फिग्रेशन में आता है। इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है।
विज्ञापन