Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 30-06-2026

अभिजीत दीपके ने बताया- मैं भूख हड़ताल पर क्यों नहीं बैठा

ड्रोन हमलों से ऊर्जा ढांचे पर असर, हालात बने चुनौतीपूर्ण

कई देशों में टूटे तापमान के रिकॉर्ड, जलवायु परिवर्तन पर बढ़ी चिंता

ट्रस्ट से जुड़े कई प्रमुख लोगों को भेजे जा सकते हैं नोटिस

: योगी आदित्यनाथ ने दिया सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई ।

admin Tue, Feb 27, 2024

लखनऊ उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के सभी विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई।
 
अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आप सभी अंत्योदय के प्रण और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में सहायक होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सम्पन्न हुए राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। 
अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनाव में विजयी होने वाले भारतीय जनता पार्टी के सभी सम्मानित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आप सभी अंत्योदय के प्रण और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में सहायक होंगे। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं।
बता दें कि मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए वोट पड़े, फिर देर शाम मतगणना हुई। इसमें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी आठों प्रत्याशी सुधांशु त्रिवेदी, तेजवीर सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, आरपीएन सिंह, साधना सिंह, नवीन जैन, संजय सेठ ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें