: योगी आदित्यनाथ बनेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ? जेपी नड्डा बने कैबिनेट मंत्री।
admin Sun, Jun 9, 2024
नई दिल्ली
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए जिन नामों के क़यास लगाए जा रहे थे जैसे शिवराज सिंह चौहान , धर्मेंद्र प्रधान , नितिन गड़करी, भूपेन्द्र यादव और गुजरात से सीआर पाटिल उपरोक्त सभी मोदी 3.O के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ लेने जा रहे मतलब साफ है।
अब इनमें से कोई भी बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का दावेदार नहीं है ऐसे में यूपी में कई चुनावों में ख़ुद को साबित करने वाले संगठनकर्ता सुनील बंसल का नाम नये समीकरणों के हिसाब से सबसे उपयुक्त प्रतीत हो रहा है।
इसी चुनाव में उड़ीसा में प्रभारी के रूप में सुनील बंसल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है ।
वही युवा चेहरे के रूप में संघ की पसंद के रूप में अगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी बनाया जा सकता है भाजपा का अध्यक्ष तो आश्चर्य की बात नही ।
विज्ञापन