: सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे और फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के दिये निर्देश
admin Sat, Aug 6, 2022
सफीपुर उन्नाव
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सफीपुर जनपद उन्नाव में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज जिलाधिकारी उन्नाव अपूर्वा दुबे ने पहुँचकर फरियादीयों की समस्या एवं शिकायतों को सुना और अधीनस्थ कर्मचारियों को उनके निराकरण का निर्देश दिया।सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्रीय विधायक बंबालाल दिवाकर भी मौजूद रहे।समाधान दिवस में पुलिस , अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी ने भी अपने अधीनस्थ अधिकारियों को जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को सुनकर उसका समय से निस्तारण करने हेतु को निर्देश दिए।
विज्ञापन