Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

दुर्घटना : सड़क दुर्घटना में मृतक मासूम के परिजनों ने आंगनवाड़ी केंद्र पर काटा हंगामा

chandan pandey Sat, Aug 30, 2025

सड़क दुर्घटना में मृतक मासूम के परिजनों ने आंगनवाड़ी केंद्र पर काटा हंगामा

पाटन, उन्नाव। बीघापुर तहसील क्षेत्र के ऊंचगांव बक्सर मार्ग पर गांव नानमऊ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से घर वापस आते समय सड़क हादसे की शिकार हुई 4 वर्षीय पुत्री के परिजन शुक्रवार को केंद्र पर पहुंच कर हंगामा किया और आंगनबाड़ी में कार्यरत कर्मियो को हटाने की मांग की। आंगनबाड़ी केंद्र नानमऊ से 27 अगस्त को पढ़ कर संचालिका पुत्री सुनीत कुमार घर आ रही थी। आंगनबाड़ी केंद्र ऊंचगांव -बक्सर रोड पर गांव नानमऊ में स्थित है, जैसे ही मुख्य मार्ग पर छात्रा संचालिका पहुंची किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पीएम कराने के बाद परिजनों ने पुत्री का अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात कर्मियों की लापरवाही से आक्रोशित माता सरिता, दादी राजरानी व पड़ोसी बिटान, कंचन, कोमल, मिलन, आरती व मृतका के चाचा गोलू सहित अन्य परिजन आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे और परिसर में बैठकर आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात कर्मियों के विरुद्ध आक्रोश प्रकट करने लगे और मांग करने लगे कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री व आंगनबाड़ी सहायिका को तत्काल हटाया जाय। परिजनों का आरोप था कि यदि पुत्री को केंद्र में तैनात कर्मी रोड क्रॉस करा देते तो दुर्घटना न होती। सीडीपीओ संगीता ने आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और कहा कि जांच के बाद कार्यवाही कर दी जाएगी। परिजन परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग भी कर रहे थे। सीडीपीओ ने कहा कि उच्चाधिकारियों से बात करेंगे। सीडीपीओ के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।

आशू सोनी