Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

उन्नाव : सवर्ण एकता मंच का शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और जातिवाद पर तीखे बयान, एकजुटता का आह्वान

Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 22, 2026

उन्नाव।

राष्ट्रीय सवर्ण एकता मंच के तत्वावधान में होली मिलन एवं हिन्दू नववर्षाभिनन्दन समारोह का आयोजन ए०जी० फार्म, मगरवारा, उन्नाव में आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन व शंखनाद के साथ हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ० मनोज श्रीवास्तव व संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष उमा निवास बाजपेयी ने किया। अपने वक्तव्य में राष्ट्रीय सवर्ण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला, एडवोकेट ने कहा कि सवर्ण समाज को जातिगत आरक्षण आदि व्यवस्थाओं के समापन के लिये एकजुट होना पड़ेगा और इसी से देश से जातिवाद का उन्मूलन होगा। श्री शुक्ला ने आगे कहा कि अब सरकारें जातिवाद को कागजों पर जिन्दा नहीं रख सकेंगी क्योंकि समाज जाग चुका है। राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद सिंह सेंगर ने अपने वक्तव्य में कहा कि सवर्णों की आपसी एकजुटता से सनातन धर्म व राष्ट्र सशक्त बनेगा, श्री सेंगर ने कहा कि सरकारें फूट डालो साशन करो की कार्यशैली पर कार्य कर रही है। समाज जाग गया है, हर सनातनी सवर्ण है। प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ल ने कहा कि सवर्ण समाज अब जागृत हो गया है अब जुल्मों को नहीं सहेगा और जो सरकारें सवर्ण विरोधी मानसिकता से कार्य करेंगी उनको सवर्ण समाज नेस्तनाबूद करने का काम करेगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ० मनोज श्रीवास्तव ने अपने उद्‌बोधन में कहा कि सवर्ण समाज किसी की लकीर छोटी नहीं करता है इसलिये किसी फकीर था वजीर को सवर्ण समाज की लकीर छोटी करने की इजाजत नहीं दी जा सकती । वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि छद्मवेशी राजनैतिक दल विकास के नाम पर वोट लेते हैं और विनाश की राजनीति करते हैं। टीवी भारतवर्ष न्यूज़ नेटवर्क के लिए एडिटर मुनिष् शुक्ला जी के साथ जनपद उन्नाव से जिला ब्यूरो अभिषेक मिश्रा की एक विशिष्ट रिपोर्ट