: यूपी रोडवेज की 10 लग्जरी बसों से अयोध्या जाएंगे मंत्री और विधायक
Sat, Feb 10, 2024
लखनऊ
योगी सरकार, उत्तर प्रदेश विधानसभा के समस्त सदस्यों को भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम का दर्शन कराएगी। इसके लिए 11 फरवरी को परिवहन निगम की 10 सुपर लक्जरी/प्रीमियम बसें तैयार रहेंगी।
योगी सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को बसों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है की सीएम योगी ने बुधवार को ही सभी सदस्यों से 11 फरवरी को भगवान श्रीरामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या चलने का आग्रह किया था। वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सभी सदस्यों को अयोध्या चलने का निमंत्रण दिया है।
बसों में बजेगी रामधुन
समस्त सदस्यों को ले जाने के लिए ये बसें विधानभवन के गेट संख्या-1 व 3 के सामने प्रातः 08ः15 बजे उपलब्ध रहेंगी।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए कि अयोध्याधाम के दर्शन कराने वाली इन बसों की बाहरी व आंतरिक सफाई बेहतर रहनी चाहिए, पर्दे लगे होने चाहिए।
बसों में सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन यंत्र अवश्य रहे। साथ ही फर्स्ट एड किट उपलब्ध रहे। बसों में रामधुन भी अवश्य बजे। चालक/परिचालक व्यवहार कुशल हों एवं बस में रहें। साथ ही वर्दी में नेम प्लेट जरूर लगा होना चाहिए।
परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश की पुरातन संस्कृति एवं धार्मिक परम्पराओं को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में धार्मिक एवं पौराणिक नगरी अयोध्या को सजाने एवं संवारने का कार्य किया जा रहा है और मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम का भव्य व दिव्य मंदिर बनाया जा रहा है।
22 जनवरी को रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही पूरे देश और दुनिया के लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आ रहे हैं और अपने साथ अयोध्या के गौरवशाली इतिहास और परम्परा को ले जा रहे हैं।
: आज रामलला के दर्शन करेंगे अरुणाचल प्रदेश के मंत्री।
Tue, Feb 6, 2024
अयोध्या
आज रामलला के दर्शन करेंगे अरुणाचल प्रदेश के मंत्री, मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनके मंत्री करेंगें दर्शन,आज सुबह 9:00 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचेगे ,70 लोगों की टीम पहुंच रही है अयोध्या ,एयरपोर्ट पर भाजपा नेता करेंगे स्वागत, 9:30 बजे पर कैबिनेट पहुंचेगी रामलला के दरबार में, 12:30 बजे वापस अरुणाचल लौटेगी कैबिनेट।
: रामभक्तों को बेची जा रही है 55 रुपये में एक चाय।
Sun, Jan 28, 2024
अयोध्या
शबरी रसोई में ज्यादा कीमतों पर सामान बेचने का मामला।
अयोध्या विकास प्राधिकरण ने शबरी रसोई को नोटिस जारी किया।
रामभक्तों को बेची जा रही है 55 रुपये में एक चाय।
55 रुपये में एक चाय, 65 रुपये में दिये जा रहे हैं टोस्ट।
दो चाय और दो टोस्ट का बिल 252 रुपए ले रहे हैं।
बिल की कॉपी वायरल होने के बाद की गई कार्रवाई।
अयोध्या धाम के टेढ़ी बाजार चौराहे के पास है शबरी रसोई।
गुजरात के एक व्यापारी ने अयोध्या धाम में खोला है।
एडीए ने नोटिस देकर 3 दिन में जवाब मांग लिया है।
जवाब नहीं देने पर टेंडर निरस्त कर दिया जायेगा-ADA।