Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

11th February 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 11-02-2026

अभिनेता राजपाल यादव को दी 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद

हॉस्‍टल में 17 वर्षीय वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्युष राय की मौत, फर्श पर लाश मिलने से हड़कंप

अखिलेश यादव बोले- अमेरिका से डील नहीं, ढील हुई

गोदाम में विस्फोटक मिलने से हड़कंप, बम स्क्वॉड ने इलाके को किया सील

: पुंछ आतंकी हमले में कानपुर का लाल शहीद, बेटे का वादा याद कर बिलख रहा परिवार।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया था। घात लगाकर किए गए इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे।
इसमें एक जवान यूपी के कानपुर का था। जैसे ही उसकी शहादत की खबर मिली, परिवार ही नहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घरवाले बेटे के आखिरी वादे को याद कर-करके बिलख रहे हैं।
दरअसल, पुंछ हमले में कानपुर में चौबेपुर के भाऊपुर गांव निवासी करण सिंह यादव ने भी शहादत दी है। वो अगस्त में घर आए थे। पिता से कहा था कि अब फरवरी में आऊंगा। मगर, उसके आने से पहले ही शहादत की खबर आ गई। इससे उसके घर के साथ ही पूरे गांव में मातम छा गया।

'पता चला कि हमारा वीर सपूत शहीद हो गया' 

दिलेरी, जांबाजी और अपने स्वभाव के चलते करण गांव के लोगों के काफी प्रिय थे। जब भी छुट्टी पर आते तो गांव वालों से बड़े प्यार से बात करते। करण की दो बेटियां हैं। इसके साथ ही परिवार में माता-पिता एक भाई और दो बहन हैं।

शुक्रवार देर रात तक कानपुर पहुंच सकता है पार्थिव शरीर

उनके घरवालों का कहना है कि कल शाम फोन आया था कि उसके पैर में गोली लगी है।
इसके बाद पता चला कि हमारा वीर सपूत शहीद हो गया है। परिवार की चीत्कार से गांव में मातम पसर गया। भारी संख्या में लोग शहीद के घर पहुंचे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें