: जनपद न्यायालय उन्नाव, परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के अंतर्गत वृहद सफाई अभियान का किया गया आयोजन।
admin Sat, Oct 26, 2024
उन्नाव।
जनपद न्यायालय उन्नाव, परिसर में‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के अंतर्गत वृहद सफाई अभियान का किया गया आयोजन।
जनपद में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत “वृहद सफाई अभियान” का आयोजन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,उन्नाव प्रतिमा श्रीवास्तव के निर्देशन मे जनपद न्यायालय, उन्नाव में आयोजित किया गया।
इस उपलक्ष्य पर जनपद न्यायधीश द्वारा जनपद न्यायालय उन्नाव के प्रांगण से श्याम कुमारी सेठ इन्टर कालेज, सिविल लाइन्स उन्नाव के छात्राओं के माध्यम से हरी झण्डी दिखाकर एक प्रभात फेरी को रवाना किया गया।
[video width="848" height="480" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/10/VID-20241026-WA0038.mp4"][/video]इस अवसर पर माननीया महोदया द्वारा उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारीगणों से अपना-अपना कार्यालय स्वच्छ रखने का आह्वान किया गया एवं महात्मा गांधी के स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के स्वप्न को पूरा करने में न्यायिक अधिकारियों की भूमिका पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर मो० असलम सिद्दीकी अपर जिला जज, विवेकानन्द विश्वकर्मा अपर जिला जज, मनीष निगम अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव, श्री जयवीर सिंह नागर अपर जिला जज, शैलेन्द्र सिंह यादव अपर जिला जज, स्वतंत्र प्रकाश अपर जिला जज, भव्या तिवारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, उन्नाव, भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर गौरव सिंह तथा अन्य सभी सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, स्वयंसेवक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
जनपद न्यायधीश प्रतिमा श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी संस्कृति में स्वच्छता का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रहा है। हमारी हमेशा ही यही कोशिश रहती है कि घर या उसके आसपास की सफाई करनी चाहिए। ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत कोर्ट परिसर में एक अभियान चलाया गया है। हमारा प्रयास है कि कोर्ट परिसर को साफ-सुथरा रखा जाए, जिससे गंदगी और बीमारियों का खात्मा भी किया जा सकता है।
इसी क्रम में जिला जज /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव प्रतिमा श्रीवास्तव, ने सभी सफाई कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
मनीष निगम अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया एवं कहा कि "मैं आज उन्नाव कोर्ट परिसर में आने वाले सभी लोगों से अपील करूंगा कि वह कहीं भी गंदगी ना करें और इधर-उधर कूड़ा ना फैलाएं। मैंने आमतौर पर देखा है कि लोग पानी पीने के बाद खाली बोतलों को रास्ते में फेंक देते हैं। बहुत सारे लोग तम्बाकू का सेवन करते हैं और उसके पैकेट को रास्ते में फेंक देते हैं, जिससे गंदगी बढ़ जाती है।"
अभिषेक मिश्र ब्यूरोचीफ उन्नाव
विज्ञापन