Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

27th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 22-08-2026

: नौकरी लगवाने के नाम पर महिला मित्र ने हड़पे लाखों के जेवर ।पुलिस ने नही दर्ज की रिपोर्ट ।

admin Sat, Sep 21, 2024

बिहार उन्नाव

नौकरी के नाम पर महिला मित्र ने हड़पे जेवर ।पीड़िता सिमरन दो महीने से लगा रही है थाने के चक्कर नही दर्ज हुई रिपोर्ट ।

मामला बिहार थाना क्षेत्र के ककरारी गांव का है ।

पीड़िता सिमरन ने बताया कि उसकी शादी 3 जुलाई को हुई थी जिसके बाद से उसकी सहेली जो वर्तमान में लखनऊ में रहती है उस पर शादी तोड़ने का दबाव बना रही थी ।

और 25 जुलाई को उसने उसे फोन कर कहा कि अपनी शादी जेवर मुझे दे दो मैं तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगी और वह उसके  झांसे में आ गई और रात को वह अपने एक पुरुष साथी के साथ उसके गांव आई और उसने अपनी सारी जेवर अपनी सहेली को दे दी जिसके बाद से उसकी सहेली न तो उसकी जेवर दे रही है और न ही उसकी नौकरी लगवा रही है ।

सिमरन ने बताया कि वह दो महीने से लगातार थाना बिहार थाने  के चक्कर लगा रही है परंतु पुलिस ने अभी तक न तो उसकी रिपोर्ट दर्ज की और न ही कोई कार्यवाही की ।

पुलिस ने थाने बुलाने बाद भी आखिर उस पर क्यों नही की कार्यवाही ?

किस प्रभावशाली नेता का संरक्षण प्राप्त है आरोपी को ?

लगभग 3 लाख के जेवर की टप्पेबाजी पर पुलिस चुप क्यों?

जब सिमरन और उसकी सहेली के मो० न० की लोकेशन मिल रही है तो आखिर पुलिस नाकाम क्यों ?

सबूतों के बावजूद कार्यवाही न होने से उठ रहे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल।