Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

16th August 2026

BREAKING NEWS

30 अक्टूबर से गौरी में बहेगी शिवमहापुराण की रसधार

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,उन्नाव तथा "भारत उन्नयन समिति द्वारा किया गया चिकित्सा शिविर का आयोजन ।

admin Sat, Aug 10, 2024

उन्नाव 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,उन्नाव तथा "भारत उन्नयन समिति  एन०जी०ओ० के संयुक्त सहयोग से आज दिनांक 10 अगस्त 2024 दिन शनिवार को उन्नाव शहर के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल कमलावती हॉस्पिटल आवास विकास कालोनी उन्नाव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ ।

इस आयोजन में "मुख्य अतिथि"  मनीष निगम ,अपर जिला जज,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,उन्नाव ने फीता काट कर शिविर का उद्घाटन किया "मुख्य अतिथि" ने "भगवान गणेश जी" की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया तत्पश्चात भारत उन्नयन समिति के "प्रदेश अध्यक्ष"  देवेश प्रताप सिंह तथा "प्रदेश उपाध्यक्ष" डॉ० एस० के०वर्मा ने *"मुख्य अतिथि"* माननीय मनीष निगम जी का "सम्मान" किया ।

 

मुख्य अतिथि ,अपर जिला जज" ने शिविर में "आमंत्रित" किए गए वरिष्ठ चिकित्सकों को "पट्टिका" ओढ़ाकर "सम्मानित" किया।

इस अवसर पर *"विशिष्ट अतिथि"* के रूप में उन्नाव तहसीलदार अविनाश चौधरी जी भी उपस्थित रहे ।आज के शिविर में बारिश होने के बावजूद भी 117 मरीजों ने अपनी जांच कराई सभी मरीजों को "निःशुल्क दवाओं" का वितरण किया गया ।

इस सफल शिविर में अपनी निःशुल्क सेवाएं देने वाले वरिष्ठ डॉक्टर्स में डॉ० एस०के०वर्मा,डॉ० ऑंचल वर्मा,डॉ० योगेश साहू,डॉ० अन्नू मिश्रा,डॉ० राकेश पटेल,डॉ० वी सी मिश्रा,डॉ० संदीप तिवारी,डॉ० संजय सिंह,डॉ०रचना वर्मा,डॉ० अशोक पटेल,डॉ० राम शरण,डॉ० नीरज, डॉ० निलेश सिंह बघेल, डॉ० राम शरण,फार्मासिस्ट जय बहादुर,काजल आदि रहे ।

भारत उन्नयन समिति"* के संस्थापक सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र पाण्डेय,*"प्रदेश अध्यक्ष"*  देवेश प्रताप सिंह,*जिला अध्यक्ष* अनुज  मिश्रा,*जिला उपाध्यक्ष*  हरीश शुक्ल,*जिला उपाध्यक्ष* डॉ० अंशुमान अग्निहोत्री,*सदस्य* श्री विकास गुप्ता, श्री अरुण कुमार,श्री संतोष कुमार का पूरे आयोजन के सफल सम्पादन में संपूर्ण योगदान रहा ।

अभिषेक मिश्रा ब्यूरो चीफ उन्नाव