: पटाखों पे लगा बैन।कहा मिलेगी पर्मिशन।
Wed, Nov 8, 2023
देश के कई राज्यों में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो चुकी है
दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक एयर क्वालिटी बेहद खराब दर्ज की जा रही है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तो इन दिनों आसमान में केवल स्मॉग ही नजर आ रहा है।
लोगों को सांस संबंधित परेशानियां शुरू हो चुकी हैं।
वहीं राज्य सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार बैठकें कर रही है और नए दिशा-निर्देश लागू किये जा रहे हैं. महाराष्ट्र में भी एयर क्वालिटी खराब हो चुकी है।
ऐसे में कई राज्यों में पटाखों की खरीद-बिक्री पर रोक लगी दी गई है।
वहीं कई राज्यों में पटाखे जलाने को लेकर समय-सीमा तय की गई है।
इन राज्यों में केरल, दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब शामिल हैं।
इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि बेरियम युक्त पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश हर राज्य को बाध्य करता है।
और यह केवल दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र तक सीमित नहीं है, जो गंभीर वायु प्रदूषण से जूझ रहा है।
चूंकि दिवाली से पहले उत्तर भारत में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरे के निशान को पार कर गया है, यहां उन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सूची दी गई है जिन्होंने पटाखों के उपयोग और बिक्री से संबंधित प्रतिबंधों की घोषणा की है।
: इजरायल गिराएगा गाजा पर परमाणु बम?
Mon, Nov 6, 2023
इजरायल सरकार में दक्षिणपंथी ओत्जामा यहूदि्त पार्टी से एक मंत्री ने रविवार का कहा कि हमास शासित गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराना “एक विकल्प” है, और उनके इस बयान के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें अनिश्चितकाल के लिए सरकारी बैठकों से निलंबित कर दिया।
एक रेडियो साक्षात्कार में यरूशलम मामलों एवं विरासत मंत्री अमिचाई इलियाहू ने कहा कि ‘गाजा में ऐसा कोई नहीं है जो लड़ाई में शामिल नहीं है’, ऐसे में इलाके में मानवीय सहायता मुहैया करना ‘एक विफलता’ होगी।
उनसे जब यह कहा गया कि उनके अनुसार गाजा में सभी लड़ाके हैं तो क्या गाजा पट्टी पर परमाणु हमला ‘‘एक विकल्प’’ है।
इसके जवाब में उन्होंने कहा, “यह एक तरीका है।
उनकी इस टिप्पणी पर सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष, दोनों ही नाराज हो गए और विपक्ष ने उन्हें सरकार से बाहर करने की मांग की।
इस नाराजगी के बाद इलियाहू अपने बयान से पीछे हट गये और उन्होंने इसे ‘अतिश्योक्तिपूर्ण’ टिप्पणी बताया।
उन्होंने कहा, ‘‘यह सोचने-समझने वाले सभी लोगों के लिए स्पष्ट है कि परमाणु (बम) के बारे में यह टिप्पणी महज एक अतिश्योक्ति है।
हमें वाकई आतंक के प्रति जबर्दस्त जवाबी कार्रवाई दिखाने की जरूरत है जिससे नाजियों व उनके समर्थकों को स्पष्ट हो जाए कि आतंकवाद निरर्थक हैं।
: वीर शिवा जी हॉकी एकेडमी द्वारा आयोजित श्री हनुमान कप हॉकी टूर्नामेंट संपन्न हुआ ।
Sun, Nov 5, 2023
SAI ने जीता श्री हनुमान कप 2023
वीर शिवा जी हॉकी एकेडमी द्वारा आयोजित श्री हनुमान कप हॉकी टूर्नामेंट संपन्न हुआ बड़े ही रोमांचक तरीक़े से प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुँचीं दोनों ही टीमों (स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया vs लखनऊ हॉस्टल ) के बीच काटे का मुक़ाबला रहा SAI ने 2-0 से इस प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की 2 नवंबर से चल रहे इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की आठ टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें आज फाइनल मैच में SAI की टीम विजेता रही ।
वीर शिवा जी हॉकी एकेडमी की तरफ़ से विजेता टीम को 50 हज़ार का पुरस्कार दिया गया साथ ही उपविजेता टीम को 30 हज़ार का पुरस्कार दिया गया ।आज के फाइनल मैच में खिलाड़ी राहुल यादव ने मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब जीता।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कार्यक्रम अध्यक्षता करते हुए अवनीश कुमार अवस्थी (सलाहकार मुख्यमंत्री UP) ने कहा हॉकी देश का राष्ट्रीय खेल है वीर शिवा जी हॉकी एकेडमी का ये राज्य स्तरीय आयोजन अत्यंत सराहनीय कदम है।
एकेडमी के संस्थापक गौरव अवस्थी बधाई के पात्र हैं और उन्होंने कहा भविष्य में महिला हॉकी टूर्नामेंट कराने की आवश्यकता है इस दिशा में विचार करे और हॉकी खेल संवर्धन के लिये बेहतर प्रयास करें।
समारोह के मुख्य अतिथि श्रीहरि बोरीकर (क्षेत्रीय संगठन मंत्री उत्तर क्षेत्र अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद) ने कहा खिलाड़ी देश की ऊर्जा का प्रतीक है खिलाड़ियों के लिये ऐसे आयोजन एक नयी ऊर्जा का संचार करते हैं ।
गौरव अवस्थी को इस आयोजन के लिए साधुवाद खिलाड़ी के रूप में गौरव ने अपने संघर्ष से सीखा है जिसके फलस्वरूप ऐसे आयोजनों में भव्यता आयी है ।
विशिष्ट अतिथि पवन सिंह (MLC , चेयरमैन SR ग्रुप) ने कहा समारोह में खिलाड़ियों का जोश देखने लायक़ है ऐसे ही स्पोर्ट टीम वर्क की तरह प्रत्येक क्षेत्र में काम करने की आवश्यकता है।
समारोह में पुरस्कार वितरण बहुत ही धूमधाम से किया गया विजेता और उपविजेता टीम दोनों ने फाइनल मैच में ज़ोरदार खेल दिखाकर दर्शकों में उत्साह का संचार कर दिया।