: मनीष सिसोदिया मामले में नया अपडेट ।सुप्रीम कोर्ट ने ई डी पर उठाए सवाल
Thu, Oct 5, 2023
नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट समाचार
सिसोदिया बेल मामला।
[caption id="attachment_2840" align="aligncenter" width="612"]
Supreme court of India building in New Delhi, India.[/caption]
SC ने ED पर उठाए बड़े सवाल
पूछा, सरकारी गवाह के बयान पर कैसे भरोसा करेंगे
क्या ये बयान कानून में स्वीकार्य होगा ?
क्या ये कही सुनी ( हियर से ) बात नहीं है ?
सब सबूतों पर आधारित होना चाहिए
वरना ये जिरह में यह केस दो मिनट
में गिर जाएगा।
: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष ने की बैठक
Thu, Oct 5, 2023
उन्नाव उत्तर प्रदेश उन्नाव
बी जे पी ऑफिस में 9 अक्तूबर को प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन को लेकर जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार ने की बैठक।
बैठक में कार्यकम संयोजक और जिले की प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह विधायक सदर पंकज गुप्ता विधायक भगवत नगर आषुतोष शुक्ला विधायक पुरवा अनिल सिंह विधायक मोहान बृजेश रावत विधायक सफीपुर बंबा लाल दिवाकर विधायक बांगर मऊ श्री कांत कटियार सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
बता दे की 9 अक्टूबर 2023 को मुख्य मंत्री का आगमन जिले की भगवत नगर विधान सभा के डौंडिया खेड़ा के पास एक कार्यकम में हो रहा है जिसमे वह आजादी के आंदोलन के जुड़े राजा राव राम बख्श सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।कार्यकम स्थल को लेकर जिले के अधिकारी भी निरीक्षण कर चुके है और जोर शोर से तयारी की जा रही हैं।वही दूसरी और बी जे पी नेता शशांक शेखर सिंह सनी ने अपने लोगो के साथ जनसभा स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया।
: विधायक आशुतोष शुक्ला ने सुनी जन समस्याएं
Thu, Oct 5, 2023
बीघापुर उन्नाव
भगवंतनगर के विधायक आशुतोष शुक्ला ने बुधवार को विकासखंड बीघापुर में आयोजित जन समाधान कार्यक्रम में आए हुए फरियादियों की समस्याओं का निराकरण किया ।
विधायक आशुतोष शुक्ला सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को विकासखंड बीघा में बैठकर जनता की समस्याओं का निराकरण करते हैं इसीलिए धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।
अभी हाल ही में जिस प्रकार किसी साजिश के तहत उन्हें एक फर्जी मामले में घसीटा जा रहा था उस मामले में भी पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए शपथ पत्र के अनुसार निर्दोष बताने से उनके विरोधियों में क्षोभ व्याप्त है समर्थकों में खुशी की लहर है।