: राज्य पेयजल एवम स्वच्छता मिशन, ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अन्तर्गत सुमेरपुर विकासखंड में हुआ जागरूकता अभियान का आयोजन।,
Fri, Mar 1, 2024
बीघापुर उन्नाव
आज राज्य पेयजल एवम स्वच्छता मिशन, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के अन्तर्गत जलजांच, प्रदर्शनी, सोशल मैपिंग, आई.ई.सी. सामग्री वितरण तथा वीडियो (प्रोजेक्टर के माध्यम से) जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया
जिसमें आज जनपद उन्नाव के विकास खण्ड सुमेरपुर में खंड विकास अधिकारी श्रीमती संध्या रानी जी तथा सहायक विकास अधिकारी श्री हरिओम तिवारी जी ने हरी झंडी दिखाकर टीमों को ग्राम पंचायतो के लिए रवाना किया ।
इस दौरान राज्य पेयजल एवम स्वच्छता मिशन के जिला समन्वयक श्री विवेक विश्वकर्मा तथा सहायक समन्यवक सफी आलम, प्रशिक्षिका श्रीमती डिंपल सिंह तथा समस्त टीम तथा ब्लाक के समस्त अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे ।जो टीमें गांव में जाकर जलजांच करेंगी वो ग्राम पंचायतों में F.T.K. किट भी वितरित करेंगी।
: AIMIM ने यूपी की 7 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान ।
Thu, Feb 29, 2024
लखनऊ उत्तर प्रदेश
AIMIM ने यूपी की 7 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान ।
अखिलेश यादव की संभावित सीट आजमगढ़ पर भी AIMIM उतारेगी प्रत्याशी ।
अखिलेश यादव की संभावित सीट आजमगढ़ पर भी AIMIM उतारेगी प्रत्याशी ।
शिवपाल यादव की बदायूं सीट पर भी AIMIM ने प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया ।
प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बेटे की सीट फिरोजाबाद पर भी प्रत्याशी उतारने का ऐलान।
संभल, मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ जैसी मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान।
ओवैसी की पार्टी ने इंडिया गठबंधन पर सौतेले व्यवहार का लगाया आरोप।
गठबंधन की बात न करने पर ओवैसी यूपी में 7 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी।
आगे की परिस्थितियों के हिसाब से सीटे बढ़ाने का ऐलान।