उम्मीद की दिवाली : इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।
Munesh Kumar Shukla Sat, Oct 31, 2026
आज दिनांक 31/ 10 /2026 दिन शुक्रवार को इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी हैप्पी फेसज विद्यालय आवास विकास कॉलोनीउन्नाव के बाह्य परिसर पर आयोजित की गई। दिव्यांग बच्चों व महिला उद्यमियों को मिला प्रोत्साहन इस मेले का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा एवं रचनात्मकता को मंच देना, उनका उत्साहवर्धन करना था।मेले में दिव्यांग बच्चों द्वारा अपने हाथों से तैयार की गई सुंदर हस्तनिर्मित वस्तुएं, सजावटी दीये और हैंडीक्राफ्ट्स के स्टॉल्स मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

विद्यालय के अभिवावकों ने प्रदर्शनी के संचालन की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल जी ने अपने विचार साझा किया साथ में सचिव रोटरी क्लब उन्नाव विशाल चंद्र गुप्ता पूर्व के प्रेसिडेंट रोटरी क्लब उन्नाव के श्री राजीव भारती जी ने भी अपने विचार व्यक्त किये प्रेस रोटरी क्लब के सदस्यों में महेश गुप्ता अमित आनंद आनंद आहूजा मयूर गुप्ता नीरज श्रीवास्तव राजीव भारती एवं मनोज खेतपाल उपस्थित रहे संवाद के दौरान अपने उद्बोधन में इनर व्हील क्लब उन्नाव की अध्यक्षा श्रीमतीरोमा आहूजा ने कहा,- "इनर व्हील क्लब सदैव समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। इन उत्पादों की बिक्री से होने वाले लाभ से इन बच्चों को आर्थिक संबल मिल सकेगा और उनका मनोबल बढ़ेगा। हम सब इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में हर संभव सहायता के लिए तत्पर हैं। जब समाज में इनके हुनर को अपनाएगा, तभी सही मायने में दीपावली की रोशनी सार्थक होगी।"प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक उन्नाव श्री पंकज गुप्ता जी ने अपनी गरिमा पूर्ण सहभागिता प्रदान की। और और प्रदर्शनी की समस्त आकर्षक वस्तुओं का क्रय करके अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।सभी बच्चों की प्रतिभा का उत्साह वर्धन किया।इस अवसर इनर व्हील क्लब की महिला सदस्य जिसमें इनर व्हील क्लब की सचिवश्रीमतीहरप्रीतभारती, ,गुरप्रीत होरा, कीर्ति आहूजा, समता गुप्ता, गरिमा अग्रवाल, कृष्णा आहूजा, गीता सेठ, संघमित्रा कपूर, सबा अहमद और डॉ. रेखा सिंह सहित क्लब की कई अन्य सदस्याएंँ तथा रोटी क्लब के सदस्य अध्यक्ष श्री अनुराग अग्रवाल सचिव श्री विशाल चंद्रगुप्ता श्रीराजीव भारती कोषाध्यक्ष श्री महेश गुप्ता, श्री अमित आनंद,श्री आनंद आहूजा श्री मयूर गुप्ता श्री नीरज श्रीवास्तव श्री मनोज क्षेत्रपाल शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समस्त कार्यक्रम के कुशल संचालन में हैप्पी फेसेज विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निधि मिश्रा जी एवं सेठ आनंदराम जयपुरिया विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निधि शर्मा जी ने अपनी सहभागिता प्रधान की। कार्यक्रम के अंत में इनर व्हील क्लब की अध्यक्षता श्रीमती रमा आहूजा एवं हैप्पी फेसेज विद्यालय के प्रबंधक श्री आनंद आहूजा ने सभी की अमूल्य उपस्थित एवं योगदान के लिए हृदय तल से उनका धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लाह वातावरण में कुशलता से संपन्न हुआ। टीवी भारतवर्ष न्यूज़ नेटवर्क के लिए जनपद उन्नाव से जिला ब्यूरो अभिषेक मिश्रा की एक रिपोर्ट।।।
विज्ञापन